अहमदाबाद : नमो लक्ष्मी, नमो सरस्वती योजना आज से शुरू

अहमदाबाद : गुजरात में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात में आज से नमो लक्ष्मी, नमो सरस्वती योजना शुरू हो गई हैं। इसको लेकर सरकार के द्वारा दिशा निर्देश भी जारी कर दिया गया हैं। 

खबर के अनुसार आज राज्य के मुख्यमंत्री घाटलोदिया के ज्ञानदा स्कूल में अनुमानित 1650 करोड़ रुपये की दो योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। जिसमे नमो लक्ष्मी और नमो सरस्वती योजना शामिल हैं। इसको लेकर जानकारी दी गई हैं। 

बता दें की 'नमो लक्ष्मी योजना' के तहत गुजरात सरकार राज्य के सभी जिलों में 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई पूरी करने वाली प्रत्येक लड़की को 50,000 रुपये की वित्तीय सहायता देगी। इस योजना का ऐलान सरकार ने बजट सत्र के दौरान किया था। 

वहीं, नमो सरस्वती विज्ञान साधना योजना के तहत राज्य सरकार सभी जिलों में 10वीं कक्षा में 50 प्रतिशत से अधिक अंकों के साथ 11वीं-12वीं में विज्ञान संकाय में प्रवेश लेने वाली लड़कियों को 25000 रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराएगी।

0 comments:

Post a Comment