लुधियाना में बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज व सरकारी दफ्तर

न्यूज डेस्क: पंजाब के लुधियाना में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आज यानि की 8 मार्च को लुधियाना में महाशिवरात्रि मनाई जा रही हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए स्कूल-कॉलेज व सरकारी दफ्तर में छुट्टी की घोषणा की गई हैं। 

खबर के अनुसार 8 मार्च 2024 को पंजाब सरकार ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस दौरान राज्य भर के सभी सरकारी कार्यालय के साथ साथ सरकारी व प्राइवेट स्कूलों, कॉलेजों, शैक्षणिक संस्थानों व अन्य वाणिज्यिक इकाईयां बंद रहेगी।

आपको बता दें की लुधियाना में महाशिवरात्रि का त्यौहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता हैं। मंदिरों में इस दिन विशेष पूजा पाठ व कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। इसी को देखते हुए सरकार ने इस दिन सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया हैं।

0 comments:

Post a Comment