अब 26 जून तक चलेगी सूरत-ब्रह्मपुर समर स्पेशल ट्रेन

न्यूज डेस्क: गर्मी के इस मौसम में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे के द्वारा सूरत-ब्रह्मपुर समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन 26 जून तक चलाई जाएगी। यात्रीगण रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर इस ट्रेन का टिकट बुक कर सकते हैं।

अब 26 जून तक चलेगी सूरत-ब्रह्मपुर समर स्पेशल ट्रेन?

ट्रेन नंबर 09069 : सूरत-ब्रह्मपुर समर स्पेशल ट्रेन प्रत्येक बुधवार को सूरत से 14.20 बजे प्रस्थान करती हैं और शुक्रवार को 01.15 बजे ब्रह्मपुर पहुंचती हैं। यह ट्रेन 26 जून 2024 तक चलेगी। 

ट्रेन नंबर 09070 : ब्रह्मपुर-सूरत समर स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को ब्रह्मपुर से 03.30 बजे प्रस्थान करती है और अगले दिन 13.45 बजे सूरत पहुंचती हैं। यह ट्रेन 28 जून 2024 तक चलेगी।

इस ट्रेन का स्टॉपेज : यात्रा के दौरान यह ट्रेन दोनों दिशाओं में नंदुरबार, धरणगांव, जलगांव, भुसावल, अकोला, वर्धा, बल्हारशाह, वारंगल, विजयवाड़ा, एलूरु, राजमुंदरी, समालकोट, दुव्वाडा, पेन्‍दुर्ति, कोत्तवलसा, विजयनगरम, श्रीकाकुलम रोड और पलासा स्टेशन पर रुकते हुए चलती हैं।

0 comments:

Post a Comment