बिहार के अररिया में लगेगा जॉब कैंप, मिलेगी नौकरी

न्यूज डेस्क: बिहार के अररिया में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आज बिहार के अररिया में जॉब कैंप का आयोजन किया जायेगा। इस जॉब कैंप के माध्यम से युवाओं को नौकरी दी जाएगी। 

खबर के अनुसार अररिया समाहरणालय स्थित जिला नियोजनालय कार्यालय में आज शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक जॉब कैंप लगेगा। आप अपने सभी दस्तावेजों के साथ इस कैंप में उपस्थित होकर नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। 

आपको बता दें की इस जॉब कैंप में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की उम्र सीमा 18 से 35 साल के बीच तय की गई हैं। वहीं, उम्मीदवारों की योग्यता मैट्रिक व इंटर पास निर्धारित किया गया हैं। इंटरव्यू के आधार पर युवाओं का चयन किया जायेगा। 

इस रोजगार मेला में भाग लेने वाले युवाओं को आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, निबंधन फॉर्म व सभी मूल प्रमाण-पत्रों की छाया प्रति भी देनी होगी। इसलिए इस रोजगार मेला में भाग लेने वाले युवा इन दस्तावेजों के साथ उपस्थित हो सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment