अहमदाबाद में वार्ड स्तर पर लगाए जाएंगे 3 लाख पेड़

न्यूज डेस्क: गुजरात के अहमदाबाद में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इस साल अहमदाबाद में वार्ड स्तर पर 3 लाख पेड़ लगाए जाएंगे। इसको लेकर अहमदाबाद नगर निगम के द्वारा तैयारी की जा रही हैं।

खबर के अनुसार शहर को हरा-भरा बनाने के लिए नगर आयुक्त ने सेंट्रलकोर कमेटी का गठन किया हैं। साथ ही साथ अहमदाबाद में वार्ड स्तर पर पौधारोपण करने को लेकर विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि इस प्रक्रिया को पूरा किया जा सकें। 

बता दें की शहर में प्रदूषण के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पेड़ लगाना बहुत जरूरी हैं। इसे वातावरण साफ रहेगा, साथ ही साथ लोगों को कई तरह की बीमारियों से भी निजात मिल जायेगा। इसलिए शहर के सभी वार्ड में पौधें लगाए जाएंगे। 

दरअसल इस साल अहमदाबाद में तीन लाख पेड़ लगाने के अभियान को सफल बनाने के लिए गठित केंद्रीय कोर समिति में नगर आयुक्त, उप नगर आयुक्त, सिटी इंजीनियर, मुख्य शहर योजनाकार, निदेशक पार्क और उद्यान और संपदा अधिकारी को शामिल किया गया है।

0 comments:

Post a Comment