बक्सर : बिहार में बिगड़ेगा मौसम, आंधी-बारिश का अलर्ट

बक्सर : बिहार में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में सोमवार से मौसम बिगड़ने वाला हैं। मौसम विभाग के द्वारा राज्य के कई जिलों में आंधी-बारिश को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया हैं। 

खबर के अनुसार मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से शनिवार को विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है की बिहार में 6 से 11 मई तक बारिश होने की संभावना है। राज्य के कई जिलों में आंधी आ सकती हैं। साथ ही साथ कुछ स्थान पर बारिश के साथ वज्रपात हो सकते हैं। 

बता दें की एक ट्रफ रेखा मेघालय से लेकर उप हिमालय पश्चिम बंगाल के पास बने चक्रवात से होकर झारखंड, ओडिशा, दक्षिण छत्तीसगढ़ होते हुए अन्य जगहों से गुजर रही है। जिससे बिहार के कई जिलों में आंधी-बारिश आने की संभावना हैं।

0 comments:

Post a Comment