5 मई को अहमदाबाद से हरिद्वार के लिए विशेष ट्रेन

न्यूज डेस्क: गुजरात के अहमदाबाद में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक गर्मी के इस मौसम में अगर आप अहमदाबाद से हरिद्वार जाना चाहते हैं तो साबरमती-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन में टिकट बुक कर सकते हैं, यह ट्रेन 5 मई को संचालित की जाएगी।

5 मई को अहमदाबाद से हरिद्वार के लिए विशेष ट्रेन?

ट्रेन नंबर 09425 : साबरमती-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन रविवार 5 मई 2024 को 19:00 बजे साबरमती से रवाना होगी और निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए यह ट्रेन अगले दिन 19:00 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। 

ट्रेन नंबर 09426 : हरिद्वार-साबरमती स्पेशल ट्रेन सोमवार 6 मई 2024 को 21:45 बजे हरिद्वार से प्रस्थान करेगी और निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 21:30 बजे साबरमती पहुंचेगी।

इस ट्रेन का स्टॉपेज : यह ट्रेन दोनों दिशाओं में मेहसाणा, पालनपुर, आबूरोड, जवाई बांध, फालना, रानी, ​​मारवाड़, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, रींगस, नीम का थाना, नारनौल, रेवाड़ी, गुड़गांव, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर और रूडकी स्टेशनों पर रुकेगी।

नोट : इस ट्रेन से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए www.enquiry. Indianrail.gov.in वेबसाइट पोर्टल पर विजिट करें। साथ ही साथ टिकट बुक कर यात्रा करें। 

0 comments:

Post a Comment