खबर के अनुसार 21 अप्रैल से 2 मई तक अहमदाबाद में पेट दर्द, सिरदर्द, डायरिया, उल्टी, चक्कर, तेज बुखार के कुल 2480 मामले सामने आए हैं। वहीं शहर के प्राइवेट अस्पतालों में भी इन बीमारियों के मामले में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही हैं।
बता दें की अहमदाबाद में अगले चार दिनों तक गर्मी बढ़ने के आसार हैं, ऐसे में इन बीमारियों के साथ साथ हीट स्ट्रोक के मामले में भी बढ़ोत्तरी होगी। इसलिए लोग गर्मी से सावधान रहें। खासकर दोपहर के समय बिना किसी वजह के घर से बाहर न जाए।
वहीं अगर आप किसी कारण से घर के बाहर जा रहे हैं तो बाहर जाते समय पानी की बोतल साथ रखें। नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी आदि का खूब सेवन करें। साथ ही साथ धूप में चलते समय अपने सिर को ढके या छाते का प्रयोग करें।

0 comments:
Post a Comment