सोते समय चढ़ जाती है पैरों की नस, पीएं नारियल पानी

हेल्थ डेक्स: आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जिनके पैरों के नस सोते समय चढ़ जाते हैं। जिसके कारण उन्हें बहुत तेज दर्द का सामना करना पड़ता हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए नारियल पानी का सेवन बहुत लाभकारी होता हैं।

क्यों चढ़ता है पैरों के नस : डॉक्टरों के अनुसार शारीरिक कमजोरी और शरीर में पानी की कमी होने से नस चढ़ने की समस्या सबसे ज्यादा होती हैं। वहीं खून में सोडियम, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम की कमी होने से भी नस चढ़ने की समस्या होती हैं। 

खूब पीएं नारियल पानी : अगर आपको नस चढ़ने की समस्या है तो आप नारियल पानी का सेवन करें। दरअसल नारियल पानी में नेचुरल मॉइश्चराइज़िंग, एंटीफंगल और एंटी-बैक्टेरियल गुण होते हैं, जो बॉडी को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ जरूरी पोषक प्रदान करते हैं। 

वहीं, नारियल पानी में पोटेशियम, कैल्सियम और मैग्नीशियम भी पाया जाता हैं, जो शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को कंट्रोल करने में सहायक होता है। इससे शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता हैं। साथ ही साथ सोते समय नस चढ़ने की समस्या दूर हो जाती हैं।

0 comments:

Post a Comment