खबर के अनुसार राजकोट नगर निगम द्वारा स्मार्ट सिटी क्षेत्र में अटल सरोवर का निर्माण किया गया हैं। यहां देखने और आनंद लेने लायक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। आने वाले दिनों में इस अटल सरोवर को और भी आकर्षित बनाया जायेगा।
यहां बच्चों के लिए महत्वपूर्ण खिलौना ट्रेनें और सवारी भी शुरू की जाएगी। साथ ही साथ अटल सरोवर में बोटिंग की व्यवस्था भी शुरू होगी। हालांकि अभी तक इसकी तरीख तय नहीं हुई हैं। लेकिन जल्द ही इसे भी चालू कर दिया जायेगा, इसकी तैयारी चल रही हैं।
राजकोट में खुला अटल सरोवर, जानें टिकट प्राइज?
बच्चों के लिए प्रवेश शुल्क 25 रुपये है।
12 साल से ऊपर के लोगों के लिए प्रवेश शुल्क 100 रुपये है।
सवारी, टॉय ट्रेन और बोटिंग के लिए 80 रुपये शुल्क तय किया है।
अटल सरोवर का पानी देखने के लिए यात्रियों को 25 रुपये चुकाने होंगे।

0 comments:
Post a Comment