बिहार के बक्सर में शुरू होगा बीज का वितरण

न्यूज डेस्क: बिहार के बक्सर में खेती करने वाले किसानों के लिए एक अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के बक्सर में बीज का वितरण शुरू होने वाला हैं। इसके लिए जिला स्तर पर तैयारी की जा रही हैं। बहुत जल्द किसानों को बीज उपलब्ध कराया जायेगा। 

खबर के अनुसार बक्सर जिले में रबी फसल की कटनी लगभग समाप्त हो चुकी है। ऐसे में अब जिले के किसानों को खरीफ फसलों के बीज उपलब्ध कराने के लिए प्लानिंग किया जा रहा हैं। विभाग के द्वारा खरीफ फसलों के लिए कुल 1689.28 क्विंटल बीज की व्यवस्था की गई हैं।

बता दें की खरीफ सीजन में मोटा अनाज को बढ़ावा देने के लिए विभाग के द्वारा बाजरा 242.2 क्विंटल, जवार 18 क्विंटल, अन्य मिलेट 3 क्विंटल और रागी यानी मडुआ फसल के लिए 4.8 क्विंटल बीज का वितरण किया जायेगा, इसकी तैयारी की जा रही हैं। 

बक्सर जिले में अगर कोई किसान खरीफ फसलों के बीज लेना चाहते हैं तो वो कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर इसके बारे में पूरी जानकरी प्राप्त कर सकते हैं और दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए बीज ले सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment