बेंगलुरु से गोरखपुर की सीधी फ्लाइट, जानें किराया

न्यूज डेस्क : अगर आप फ्लाइट से सफर करना चाहते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अकासा एयर अपने यात्रियों को बेंगलुरु से गोरखपुर के लिए सीधी फ्लाइट से सफर का मौका दे रही हैं। इसके लिए सूचना जारी किया गया हैं। 

अकासा एयर की वेबसाइट के अनुसार अब लोग बेंगलुरु से गोरखपुर का सफर मात्र दो घंटे 50 मिनट में तय कर लेंगे। क्यों की अकासा एयर की फ्लाइट अब इस रूट पर सीधी संचालित होगी। जिससे यात्रियों को सफर करना आसान हो जायेगा। 

बता दें की अकासा एयर की फ्लाइट संख्या QP1880 बेंगलुरु एयरपोर्ट के पहले टर्मिनल से सुबह 11.15 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 02.05 बजे गोरखपुर लैंड करेगी। वहीं वापसी में गोरखपुर से फ्लाइट संख्या QP1883 शाम 07.20 बजे उड़ान भरेगी और यह फ्लाइट रात 09.55 बजे बेंगलुरु के टर्मिनल 1 में लैंड करेगी। 

ऐसे बुक करें टिकट : आप अकासा एयर की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल https://www.akasaair.com/ पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा टिकट बुक कर सकते हैं। साथ ही साथ टिकट बुक करने के दौरान आप फ्लाइट का किराया चेक कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment