खबर के अनुसार इस योजनान्तर्गत प्रति हेक्टेयर आम की खेती के लिए बिहार सरकार के द्वारा प्रथम वर्ष में 18,000 रूपये एवं द्वितीय तथा तृतीय वर्षों में 6,000 रूपये की राशि दी जाएगी। इसका लाभ लेकर आप आम की खेती कर सकते हैं।
बता दें की आम विकास योजना में लाभुकों का चयन सामान्य श्रेणी में 78.56 प्रतिशत, अनुसूचित जाति में 20 प्रतिशत एवं अनुसूचित जनजाति में 1.44 प्रतिशत किया जायेगा। वहीं, प्रत्येक श्रेणी में 30 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
ऐसे करें आवेदन :
आप https://horticulture.bihar.gov.in/HortMIS/AreaExpansionStateScheme/OnlineAppMangoState.aspx वेबसाइट पोर्टल पर जा कर आम विकास योजना की पूरी जानकारी प्राप्त करें। साथ ही साथ ऑनलाइन के द्वारा आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

0 comments:
Post a Comment