अहमदाबाद एयरपोर्ट बन रहा भव्य और हाईटेक

न्यूज डेस्क: गुजरात के अहमदाबाद में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 को एक एकीकृत टर्मिनल के रूप में विकसित किया जा रहा है। 

वहीं, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो, इसके लिए एयरपोर्ट को भव्य और हाईटेक बनाया जा रहा हैं। अहमदाबाद में एकीकृत टर्मिनल गुजरात की भाटीगल संस्कृति की थीम पर डिजाइन किया गया है। 

बता दें की अहमदाबाद एयरपोर्ट के टर्मिनल -2 पर पहले 14 आव्रजन काउंटर थे, जिसे अब बढ़ाकर 19 कर दिया गया है। वहीं एयरपोर्ट पर मेटल डिटेक्टर की संख्या बढ़ाकर 24 कर दिया गया है। जबकि सामान को स्कैन करने के लिए चार एक्स-रे स्कैनर को बढ़ाकर अब 14 कर दिया गया हैं। 

वहीं, फ्लाइट लैंड होने के बाद टर्मिनल -2 पर यात्री आगमन क्षेत्र में प्रवेश करते हैं, जहां पहले 16 इमीग्रेशन काउंटर थे, जिसमें बढ़ाकर 24 काउंटर कर दिया गया हैं। जबकि निकट भविष्य में यहां 4 नए एयरोब्रिज भी चालू किए जाएंगे, इसकी तैयारी की जा रही हैं।

0 comments:

Post a Comment