खबर के अनुसार बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर क्षेत्र की स्थिति बन रही है। इसके कारण मानसून का कुछ सिस्टम मजबूत हुआ है। इससे अगले कुछ दिनों तक राज्य के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती हैं। कुछ स्थान पर वज्रपात भी हो सकते हैं।
वहीं, आज यानि की शनिवार को बिहार के पटना, खगड़िया, भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई, लखीसराय, बेगूसराय, नवादा, गया, शेखपुरा, जहानाबाद, औरंगाबाद, नालंदा, अरवल, भोजपुर, बक्सर, रोहतास और कैमूर में बारिश होने की संभावना हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले तीन दिनों तक बिहार में मानसून की गतिविधियां एक्टिव रहेगी। जिससे कुछ स्थान पर भारी बारिश हो सकती हैं। जबकि एक दो स्थान पर आसमानी बिजली भी गिर सकती हैं। इसको लेकर लोगों को सावधान किया गया हैं।

0 comments:
Post a Comment