अमेरिका ने 'B-52 बॉम्बर' तैनात करने के आदेश

न्यूज डेस्क: इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को ध्यान में रखते हुए अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में B-52 बॉम्बर' तैनात करने का आदेश दिया हैं। जिससे मिडिल ईस्ट में हड़कंप मच गया हैं। अमेरिका के इस फैसले से पूरी दुनिया में खलबली मच गई हैं।

खबर के अनुसार ईरान और इजरायल के बीच बढ़ने तनाव को देखते हुए अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में अपनी मौजूदगी बढ़ा दी है। साथ ही अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में अतिरिक्त बॉम्बर और एयरक्राफ्ट कैरियर भेजे हैं। साथ ही अपना महाविनाशक बी-52 बॉम्बर की तैनाती का भी आदेश दिया गया है।

बी-52 बॉम्बर की 5 बड़ी ताकत। 

1 .स्टील्थ क्षमता: यह बॉम्बर स्टील्थ हैं, जिसके कारण इसे रडार से ट्रैक नहीं किया जा सकता हैं। ये किसी भी देश में घुसकर बमों की बारिश कर सकता हैं।

2 .दीर्घकालिक उड़ान क्षमता: बी-52 की रेंज लगभग 8,800 मील (14,160 किमी) है, जिससे यह लंबी दूरी तक उड़ान भरकर दुश्मन के क्षेत्र में पहुंच सकता है बिना इंधन भरे।

3 .भारी बम लोडिंग क्षमता: यह विमान लगभग 70,000 पाउंड (31,750 किलोग्राम) तक के बम और मिसाइल ले जा सकता है, जिसमें परमाणु और पारंपरिक हथियार दोनों शामिल हैं।

4 .बहुउपयोगी भूमिका: बी-52 का उपयोग न केवल बमबारी के लिए, बल्कि सामरिक और रणनीतिक मिशनों, जैसे कि उपग्रह सामर्थ्य, इंटेलिजेंस, और सीरियस सपोर्ट के लिए भी किया जा सकता है।

5 .कई तरह की हथियार प्रणाली: बी-52 विभिन्न प्रकार की मिसाइलों और बमों को ले जा सकता है, जैसे कि एजीएम-86 एक्राम्स, जीबीयू-31 और जीबीयू-38, जो इसे बेहद लचीला बनाते हैं।

0 comments:

Post a Comment