खबर के अनुसार इस अभियान के लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक और पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग के बीच समझौता किया गया हैं। इसके तहत डाक विभाग के कर्मी लोगों के घर जा कर जीवन प्रमाणपत्र बनाएंगे। इससे लोगों की परेशानी दूर हो जाएगी।
बता दें की पेंशनभोगियों के लिए डाकघर में जीवन प्रमाणपत्र बनाने की पूरी प्रक्रिया निशुल्क होगी। जबकि घर पर जीवन प्रमाणपत्र बनवाने पर 70 रुपये देने होंगे। इस दौरान घर पर ही पेंशनभोगियों का चेहरा प्रमाणीकरण के साथ बायोमीट्रिक प्रमाणिकरण की प्रक्रिया होगी।
दरअसल डाक विभाग के बिहार परिमंडल मुख्य डाक महाध्यक्ष अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया हैं की इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक और पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग के बीच समझौते से पेंशनभोगियों को काफी लाभ प्राप्त होगा। इस संबंध में सभी मंडलीय अध्यक्षों को निर्देश दे दिया गया हैं।

0 comments:
Post a Comment