भारत में बनेगा 'Fighter Jet' का इंजन, तैयारी शुरू

नई दिल्ली: भारत में लड़ाकू जेट के इंजन के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय एयरक्राफ्ट डिवेलपमेंट एजेंसी (ADA) और हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) जैसे संगठन इस दिशा में काम कर रहे हैं। 

खबर के अनुसार भारत का उद्देश्य स्वदेशी तकनीक से एक उच्च गुणवत्ता वाला लड़ाकू जेट इंजन विकसित करना है, ताकि देश की रक्षा जरूरतों को पूरा किया जा सके और आयात पर निर्भरता कम की जा सके। इंजन के विकास में कई चुनौतियाँ हैं, लेकिन अगर यह सफल होता है, तो इससे भारत की रक्षा क्षमताओं में महत्वपूर्ण वृद्धि होगी।

बता दें की रक्षा मंत्रालय ने हाल ही में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) से 240 AL-31AFP एयरो इंजन बनाने का अनुबंध किया है। इन इंजन को बनाने का काम HAL के कोरापुट डिवीज़न में होगा। भारत ने सुखोई फ़ाइटर जेट का पहला भारतीय इंजन 'एएल-31 एफ़पी' हासिल कर लिया है।

दरअसल फ़ाइटर जेट इंजन बनाना एक बेहद जटिल प्रक्रिया है। दुनिया में सिर्फ़ चार देश ही ऐसे हैं जो इस तरह के एडवांस इंजन बनाने में सक्षम हैं। इसमें अमेरिका, ब्रिटेन, फ़्रांस, रूस शामिल हैं। वहीं चीन ने भी अब खुद का फाइटर जेट इंजन विकसित कर लिया हैं।

0 comments:

Post a Comment