Top Story: वैश्विक शक्ति के रूप में उभरता भारत

नई दिल्ली: भारत आज के समय में वैश्विक शक्ति के रूप में उभर रहा है, और यह अपनी आर्थिक, सैन्य, और अंतरिक्ष क्षमताओं के जरिए वैश्विक मानचित्र पर एक महत्वपूर्ण स्थान बना रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत अब केवल एक प्रमुख विकासशील राष्ट्र नहीं, बल्कि एक सशक्त वैश्विक शक्ति बन चुका है। 

भारत के आर्थिक, सैन्य, और अंतरिक्ष क्षेत्र में प्रगति यह संकेत देती है कि भारत भविष्य में और भी बड़ी ताकत के रूप में उभरने वाला है। इसका प्रभाव न केवल क्षेत्रीय स्तर पर बल्कि वैश्विक स्तर पर भी महसूस किया जाएगा। इसकी झलक दुनिया में दिखाई देने लगी हैं।

1. आर्थिक ताकत:

भारत दुनिया की पांच सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। साल 2024 में भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थी। भारत के पास विशाल उपभोक्ता बाजार है, जो वैश्विक कंपनियों के लिए आकर्षण का केंद्र है। IMF के मुताबिक, साल 2024 में भारत की अर्थव्यवस्था 7% और साल 2025 में 6.5% की दर से बढ़ने का अनुमान है

2. मिलिट्री ताकत:

भारत अपनी सैन्य क्षमता में निरंतर सुधार कर रहा है और विश्व के प्रमुख सैन्य शक्तियों में से एक बन चुका है। भारत के पास बड़ी संख्या में सैनिक, भारी हथियार, और उन्नत तकनीकी उपकरण हैं। साथ ही न्यूक्लियर हथियार भी मौजूद हैं। भारत अपने रक्षा उद्योग को आधुनिक बनाने के लिए लगातार निवेश कर रहा है, जिसमें हवाई जहाज, युद्धपोत, और मिसाइल प्रणाली जैसे अत्याधुनिक हथियार शामिल हैं।

3. स्पेस ताकत:

भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम तेजी से उभरता हुआ क्षेत्र है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने कई बड़ी अंतरिक्ष मिशनों में सफलता प्राप्त की है, जैसे कि मंगलयान (Mars Orbiter Mission) और चंद्रयान मिशन। भारत की चंद्रयान-3 मिशन और मंगलयान अंतरिक्ष मिशन जैसी योजनाएं भारत को एक अंतरिक्ष महाशक्ति के रूप में स्थापित कर रहा हैं।

0 comments:

Post a Comment