न्यूज डेस्क: अगर आप 7th JPSC 2020 की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर हैं। क्यों की झारखंड लोक सेवा आयोग की संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। 267 पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं।
आवेदन की तिथि।
इसके लिए एक मार्च से ऑनलाइन आवेदन भरे जाएंगे। 30 मार्च तक जहां ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे, वहीं एक अप्रैल तक परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख तय की गई है।
योग्यता।
झारखंड लोक सेवा आयोग की संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उम्मीदवार को किसी भी विषय में स्नातक होना जरुरी हैं।
आयु सीमा।
संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा के लिए सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम 35 साल, अनुसूचित जाति व जनजाति के लिए अधिकतम 40 साल, पिछड़ा व अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए अधिकतम 37 साल और सभी वर्गों की महिला के लिए अधिकतम 38 साल की उम्र सीमा तय की गई है।
इन पदों पर होगी भर्ती।
उप समाहर्ता : 82
सहायक नगर आयुक्त, कार्यपालक पदाधिकारी व विशेष पदाधिकारी : 65
झारखंड शिक्षा सेवा : 39
नियोजन पदाधिकारी व जिला नियोजन पदाधिकारी : 07
पुलिस उपाधीक्षक : 40
जिला समादेष्ठा : 16
सहायक योजना पदाधिकारी : 18
0 comments:
Post a Comment