भारत के इन 5 राज्यों में हैं सोने की खदानें, जानें सभी का नाम

न्यूज डेस्क: भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग भारत के अलग-अलग हिस्सों में सोने का भंडार होने का खोज करता रहता हैं। जिससे सर्वेक्षण विभाग को कई बार बड़ी सफलता भी हाथ लगी हैं। आज इसी विषय में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग के एक रिपोट के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे भारत के उन राज्यों के बारे में जिन राज्यों में सोने की खदाने हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
1- कर्नाटक। 
भारत में सबसे बड़ा सोने का खदान कर्नाटक राज्य में है। यहां से पूरे देश का करीब 88.7 फीसदी सोना निकाला जाता है। यहां कोलार, धारवाड़, हसन और रायचूर जिलों से सोना निकाला जाता है।

2- आंध्र प्रदेश। 
आपको बता दें की आंध्र प्रदेश देश का दूसरा सबसे बड़ा सोना उत्पादक करने वाला राज्य है। यहां अनंतपुर जिले के रामागिरि में सोने की खदानें हैं। इसके के अलावा चित्तूर और पालाच्चूर में भी कुछ मात्रा में सोने का भंडार है। 

3- झारखंड। 
यह भारत का तीसरा ऐसा राज्य हैं यहां सोने की खदाने हैं। यहां सिंहभूमि और सोनापट घाटी प्रमुख स्वर्ण उत्पादन केंद्र हैं।

4- केरल। 
वर्तमान में सोना उत्पादन में प्रमुख पांच राज्यों में केरल एक है। यहां पुन्ना पुझा और छवियार पुझा नदी के पास कुछ इलाकों में सोना पाया जाता है।

5- राजस्थान। 
इस लिस्ट में राजस्थान का नंबर पांचवा हैं। इस राज्य में भी सोने की खदान मौजूद हैं। जहां से सोना निकाली जाती हैं। 

0 comments:

Post a Comment