न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में भारत में मुसलमानों की जनसँख्या तेजी के साथ बढ़ रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की भारत में मुसलमानो की संख्या कितनी हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
आपको बता दें की भारत में हिंदू जनसंख्या सर्वाधिक मात्रा में निवास करती है भारत की कुल जनसंख्या लगभग 130 करोड़ के आसपास है। जिसमें से लगभग 80% जनसंख्या हिंदू धर्म का पालन करती है।
भारत में इस्लाम का आगमन करीब 7वीं शताब्दी में हुआ था (629 ईसवी सन्) और तब से यह भारत की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक अभिन्न अंग बन गया है। वर्षों से, सम्पूर्ण भारत में हिन्दू और मुस्लिम संस्कृतियों का एक अद्भुत मिलन होता आया है और भारत के आर्थिक उदय और सांस्कृतिक प्रभुत्व में मुसलमानों ने महती भूमिका निभाई है।
2011 में हुई जनगणना के अनुसार, भारत मे मुस्लिम जनसंख्या 17.22 करोड़ है, जो कि भारत के जनसंख्या का 14.23 फ़ीसद होता है और भारत में मुस्लिमों का जनसंख्या वृद्धि दर 24.6% है। UN की एक ताजा रिपोट ये भी बताती हैं की 2040 तक भारत में मुसलमानो की आबादी 40 करोड़ हो जाएगी। जो पूरी दुनिया के किसी भी मुसलिम आबादी वाले देशों से ज्यादा होगी।
0 comments:
Post a Comment