न्यूज डेस्क: बिहार में आंधी-पानी आने से लोगों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा हैं। इसी बीच बिहार के पटना, गया और जहानाबाद से खबर आ रही हैं की यहां ठनका गिरने से लोगों की मौत हो चुकी हैं। इससे पहले भी बिहार में ठनका गिरने की घटना हुई थी।
आपको बता दें की मौसम विभाग ने पहले सी लोगों को चेताया था की मंगलवार को बिहार में तेजी बारिस की साथ ठनका गिर सकता हैं। इस हालात में घर के अंदर रहना ही अच्छा होगा। मिली जानकारी के अनुसार आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त सूची के अनुसार पटना में तीन, गया में दो, जहानाबाद में दो, शेखपुरा में एक की मौत ठनका गिरने से हुई है।
आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया की पटना, गया और जहानाबाद के अलावे जमुई में एक, अरवल में एक, कटिहार में दो और नालंदा में एक की मौत ठनका से हुई। उन्होंने बताया की इससे कुछ लोग घायल भी हुए हैं। जिसका इलाज चल रहा हैं।

0 comments:
Post a Comment