अगले 24 घंटों के लिए चेतावनी, बिहार में बारिश की आशंका

न्यूज डेस्क: बिहार में मौसम अभी अपना रंग बदलता हुआ दिखाई दे रहा हैं। इसके लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी किया हैं। मौसम विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल होते हुए बांग्लादेश तक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र सक्रिय है. जिसके कारण इन इलाकों में बारिश की आशंका जताई जा रही हैं। 
मौसम विभाग ने बताया की पटना सहित समूचे प्रदेश में गुरुवार की हल्की बारिश की आशंका है. पूरे प्रदेश में बादल छाये रह सकते हैं. हालांकि सात मई के बाद एक बार फिर तेज बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया जा रहा है. इससे यहां के तापमान में भी गिरावट आएगी। 

उन्होंने बताया की केरल के तटीय भाग से दक्षिण-पूर्वी अरब सागर पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. विदर्भ से लेकर तेलंगाना और रायलसीमा होते हुए तमिलनाडु तक विपरीत दिशा की हवाएँ आपस में टकरा रही हैं. इस कारण देश के कई राज्यों में जोरदार बारिश हो रही है।  

0 comments:

Post a Comment