न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना कई जिलों में फैलता जा रहा हैं। अब बिहार के 36 जिले कोरोना के संक्रमण में आ चुके हैं। जिससे नीतीश सरकार की टेंशन बढ़ गई हैं। सरकार कोरोना के इस चेन को तोड़ने की कोशिश कर रहा हैं। लेकिन कोरोना का संक्रमण तेजी के साथ बढ़ता जा रहा हैं।
बिहार स्वास्थ्य विभाग के एक रिपोट के अनुसार राज्य में कोरोना का संक्रमण 36 जिलों में फैल गया है तथा संक्रमण में लगातार विस्तार हो रहा हैं। नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों में सहरसा, सुपौल और खगड़िया जिले भी शामिल हो गये हैं. जहां कोरोना वायरस ने दस्तक दे दिया हैं।
राज्य के 36 जिलों में कोरोना पॉजिटिवों की कुल संख्या 579 हो गयी है। इस संख्या से राज्य के लोगों की चिंता बढ़ती जा रही हैं। आपको बता दें की बिहार के जमुई और मुजफ्फरपुर दो ऐसे जिलें हैं जहां अभी तक कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं आए हैं।

0 comments:
Post a Comment