संबंध बनाने के 3 मिनट बाद ही महिलाएं हो सकती है गर्भवती :रिसर्च

न्यूज डेस्क: महिलाओं के गर्भाधान को लेकर प्रतिदिन कई तरह के रिसर्च किये जाते हैं  ताकि लोगों को इसके बारे में सही जानकारी मिल सके। आज इसी विषय में एक रिसर्च के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे की संबंध बनाने के कितने देर बाद महिलाएं गर्भवती हो जाती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
एक रिसर्च की मानें तो संबंध बनाने के तीन मिनट बाद कंसेप्‍शन (गर्भधारण) हो सकता है या इसमें पांच दिन का समय भी लग सकता है। वैज्ञानिकों के अनुसार जब महिला का एग फैलोपियन ट्यूब में पुरुष के स्‍पर्म से मिलता है तो ये फर्टिलाइजेशन करता हैं। 

आपको बता दें की फर्टिलाइजेशन के लिए महिला ओवुलेशन पीरियड में होनी चाहिए। फर्टिलाइजेशन के पांच से दस दिनों के बाद इंप्‍लांटेशन होता है। जब एग गर्भाशय की लाइनिंग तक पहुंच जाता है तब वह भ्रूण बनाने लगता है और महिलाएं पूरी तरह से गर्भवती हो जाती हैं। 

कुछ महिलाओं के शरीर में संबंध बनाने के कुछ मिनटों के अंदर ही फर्टिलाइजेशन होने लगता हैं और महिलाएं तीन मिनट बाद ही गर्भवती हो जाती हैं। ये महिलाओं की शारीरिक संरचना और उनके एग की गुणवत्ता पर  निर्भर करता हैं। 

0 comments:

Post a Comment