न्यूज डेस्क: भारत दुनिया के और देशों के मुकाबले कोरोना संक्रमण को लॉकडाउन से कंट्रोल कर रखा था। लेकिन जैसे ही लॉकडाउन में थोड़ी ढील मिली मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि होने लगी। जिससे मोदी सरकार की टेंशन बढ़ गयी हैं।
भारत सरकार के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले पांच दिनों में 10 हजार से ज्यादा कोरोना मरीजों की संख्या हुई हैं। इससे लोगों में हड़कंप मच गया हैं। वैज्ञानिकों ने ये चेतावनी दी हैं की आने वाले कुछ हप्ते भारत के लिए मुश्किल भरा रहने वाला हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 46,711 हो चुकी है, वहीं मृतकों का आंकड़ा 1,583 हो गया है. आबादी के लिहाज से दूसरे देशों की मुकाबले ये आंकड़े कम माने जा रहे हैं लेकिन नया ट्रेंड डराने वाला है। क्यों की कोरोना के ग्राफ में तेजी से वृद्धि हो रही हैं।
आपको बता दें की 3 मई के बाद भारत में लॉकडाउन को बढ़ाया गया हैं। इस लॉकडाउन में रेड जोन को छोड़कर ग्रीन और ऑरेंज जोन में रहने वाले लोगों के लिए कुछ छूट दी गयी हैं। जिसके बाद कोरोना के संक्रमण में भी बढ़ोतरी होने लगी हैं।

0 comments:
Post a Comment