न्यूज डेस्क: टेक्निकल कॉलेज में प्रोफ़ेसर बनने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए बिहार सरकार अच्छा मौका देने जा रही हैं। बिहार में पॉलिटेक्निक और इंजीनियरिंग कॉलेजों में जल्द ही 5 हजार असिस्टेंट प्रोफेसर की बहाली की जाएगी. इसके लिए शिक्षा विभाग के निर्देश जारी कर दिया हैं। बहुत जल्द विषयवार खाली पदों भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार बिहार सरकार विधानसभा चुनाव की अचार संहिता से पहले असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर बहाली कर लेना चाहती है. इसलिए आप इसके आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाये रखें बहुत जल्द इसके लिए नोटिश जारी किया जा सकता हैं।
आपको बता दें की बिहार के टेक्नीकल युनिवर्सिटी ने शिक्षा विभाग को रिक्त पदों की डिटेल भेज दी है. इन यूनिवर्सिटी ने 4492 रिक्त पद बताए हैं. जिसपर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो सकती हैं। शिक्षा विभाग का लक्ष्य है कि लॉकडाउन शुरू होने के बाद भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाए।
योग्यता।
बिहार के पॉलिटेक्निक और इंजीनियरिंग कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए आपके पास टेक्नीकल विषय में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसके लिए शिक्षा विभाग नोटिफिकेशन जारी करेगा।

0 comments:
Post a Comment