न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में कोरोना का संकट चारों ओर बना हुआ हैं। जिससे लोगों की चिंता बढ़ गयी हैं। इसी बीच राजस्थान से एक बड़ी खबर आ रही हैं की यहां ठेला पर सभी बेचने वाला 9 लोग कोरोना पॉजिटिव पाया गया हैं। जिससे लोगों में हड़कंप मच गया हैं।
स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी एक रिपोट के अनुसार ठेला चालकों के संपर्क में आने वाले 80 लोगों की अभी तक पहचान हो गई है। इन सभी लोगों को क्वॉरेंटाइन कर दिया गया हैं। साथ ही साथ इसके संपर्क में सैकड़ो लोग आये हैं। स्वास्थ्य विभाग के टीम द्वारा बाकी लोगों की पहचान की जा रही हैं ताकि कोरोना के बनते चेन को तोड़ा जा सकते हैं। क्यों की अगर ये कोरोना की चेन बन गया तो इससे काफी लोग कोरोना संक्रमण के शिकार हो सकते हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने बताया की अभी तक जयपुर के विद्याधर नगर, भट्टा बस्ती, रेलवे कॉलोनी, शास्त्री नगर, मुरलीपुरा, फिल्म कॉलोनी, चांदपोल गेट के पास, रामगंज और आदर्श नगर में 1007 रैंडम सैंपल लिए गए थे। जिसमे 900 ठेला चालक और सब्जी दूकानदार शामिल थे।

0 comments:
Post a Comment