लॉकडाउन में छूट देना आत्महत्या के सम्मान : AIIMS और ICMR

न्यूज डेस्क: भारत में 3 मई के बाद लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया हैं। लेकिन इस लॉकडाउन में लोगों को छूट दी गयी हैं। इसी बीच AIIMS और ICMR जैसे बड़े संस्थान का कहना हैं की लॉकडाउन में छूट देना भारत जैसे देश के लिए खतरनाक हो सकता हैं ये आत्महत्या के सम्मान हैं। 
आपको बता दें की एम्स के निदेशक यहां तक कह चुके हैं कि अभी भारत में कोरोना मामले का सर्वोच्च आना बाकी है. भारत में कोरोना की  रफ़्तार धीरे धीरे बढ़ने लगी हैं। इस स्थिति में लॉकडाउन खोलना या छूट देना काफी खतरनाक हो सकता हैं। उन्होंने कहा की भारत में जून-जुलाई में सबसे अधिक आफत आ सकती हैं। इसलिए सतर्क रहना बहुत जरुरी हैं। 

आईसीएमआर के एक अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लॉकडाउन में किसी भी प्रकार की छूट देना एक गलत फैसला हैं। खास कर शराब में छूट देना और भी गलत हैं. इससे सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ रही हैं. जिससे कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ सकता हैं।

स्वास्थ्य मंत्रायल के द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार 24 घंटे में 3300 से अधिक नये केस सामने आये हैं. जबकि 103 लोगों की मौत गयी। इस संख्या में प्रतिदिन वृद्धि हो रही हैं जो देश के लिए चिंता का विषय हैं।  

0 comments:

Post a Comment