न्यूज डेस्क: इस दुनिया में प्रतिदिन कोरोना वायरस को लेकर वैज्ञानिकों के द्वारा नए नए रिसर्च किये जा रहे हैं ताकि लोगों को इस वायरस के बारे में पूरी जानकारी मिल सकती हैं। इसी बिच चीन के शांगक्यू म्युनिसिपल हॉस्पिटल में भर्ती कोरोना वायरस से संक्रमित 38 पुरुष मरीजों की जांच में ये पता चला की इन पुरुषों के स्पर्म में भी कोरोना वायरस हैं।
इससे दुनियाभर के वैज्ञानिक हैरान हैं। 6 मरीजों के स्पर्म में कोरोना वायरस का संक्रमण मिले पर वैज्ञानिक रिसर्च कर रहे हैं। वैज्ञानिकों ने कहा हैं की स्पर्म में कोरोना वायरस का मिलना खतरनाक साबित हो सकता हैं। वैसे पुरुष जो कोरोना संक्रमित हैं। इन्हे संबंध बनाने से बचना चाहिए।
हालांकि चीन के शोधकर्ताओं ने स्पष्ट तौर पर ये नहीं कहा कि शारीरिक संबंध बनाते समय कोरोना का संक्रमण होगा कि नहीं. लेकिन उसने संबंध बनाने से मना जरूर किया हैं। वैज्ञानिक इस पर रिसर्च कर रहे हैं ताकि लोगों को इसके बारे में जानकारी मिल सके।

0 comments:
Post a Comment