न्यूज डेस्क: अगर आप बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना चाहते हैं तो ये कनेक्शन अब तुरंत मिल जाएगा। कंपनी के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक अमृत ने इस मामले को लेकर के आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं. जिन लोगों ने नया कनेक्शन के लिए आवेदन किया था उन्हें बहुत जल्द कनेक्शन दिया जायेगा।
आपको बता दें की बिहार में लॉकडाउन के कारण ऑफिस बंद था। जिसके कारण लोगों को कनेक्शन नहीं मिल रहा था। लेकिन बहुत जल्द इसकी प्रक्रिया शुरू हो सकती हैं। खबर के मुताबिक एक लाख से अधिक आवेदन आ चुके हैं. बता दें कि कंपनी एजेंसी के माध्यम से लोगों को नया कनेक्शन देती है। लेकिन कोरोना संकट के कारण इसमें देरी हो रही हैं।
कंपनी के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक अमृत के अनुसार अगर किसी व्यक्ति को नया बिजली कनेक्शन चाहिए तो वो ऑनलाइन आवेदन दे सकते हैं। उन्हें बहुत जल्द बिजली का कनेक्शन दिया हैं। इससे उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना करना नहीं पड़ेगा।

0 comments:
Post a Comment