जानिए चीन और भारत की सेना में सबसे ज्यादा ताकतवर कौन है?

न्यूज डेस्क: भारत और चीन दुनिया की बड़ी महाशक्तियां हैं। दोनों पड़ोसी देश की सेनाएं कई बार आमने सामने आई हैं। चीन हर बार भारत को 1962 की याद दिलाता हैं। लेकिन 1967 को भूल जाता हैं। जब भारतीय सेना से 300 चीनी सैनिक को मार गिराया था और भारतीय सीमा से घदेड़ दिया था। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे भारत और चीन की सैन्य ताकत के बारे में। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
चीन ने अपने रक्षा बजट में 152 बिलियन डॉलर का प्रावधान किया है, वहीं भारत का रक्षा बजट 53.5 बिलियन डॉलर का है.

इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्ट्रेटीजिक स्टडीज की एक रिपोर्ट के अनुसार चीन के पास सबसे ज़्यादा 22,85,000 लड़ाकू सैनिक हैं। भारत के पास 13,25,000 सैनिक हैं। 

चीन के पास 1,669 लड़ाकू विमान हैं। इनमें जे-11, जे-10, सुखोई-30 और जेएच-7 जैसे फाइटर प्लेन शामिल हैं।जबकि भारत के पास करीब 1,380 लड़ाकू विमान हैं। जिनमें सुखोई, मिराज, मिग-29, मिग-27, मिग-21 और जगुआर शामिल हैं। वर्तमान समय में राफेल को भी भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया हैं। 

मिसाइलों की बात करें तो चीन के पास 13 हज़ार किलोमीटर रेंज वाली डांग फेंग-5 और इसी सीरीज की दूसरी मिसाइलें हैं। भारतीय सेना के बेड़े में सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस, अग्नि, पृथ्वी, आकाश और नाग जैसे मिसाइल हैं। 

युद्वपोत के मामले में चीन के पास 75 युद्धपोत हैं, तो भारत के पास 27 युद्धपोत हैं। चीन के पास 150 से 200 परमाणु हथियार हैं। भारत के पास 50 से 90 परमाणु हथियार हैं।

0 comments:

Post a Comment