पूर्णिया में मिला कोरोना का नया मरीज, आंकड़ों में आई जबरदस्त उछाल

न्यूज डेस्क: बिहार में प्रतिदिन कोरोना वायरस के नए नए मामले सामने आ रहे हैं। जिससे आंकड़ों में तेजी के साथ उछाल आ रहा हैं। मिली जानकारी के अनुसार आज बिहार के पूर्णिया में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला। जिसके कारण बिहार में मरीजों की संख्या बढ़कर 536 हो गई। 
बिहार के स्वास्थ्य विभाग ने पूर्णिया जिले में कोरोना का एक नया मरीज मिलने की जानकारी दी गयी है. इसके साथ ही पूर्णिया में अब तक दो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। सरकार ने घर-घर जा कर स्कैनिंग करने को कहा हैं ताकि कोरोना के इस बढ़ते मामले को कम किया जा सके। 

आपको बता दें की स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के 32 जिलों में अब तक कोरोना फ़ैल चुका है. इसमें पिछले कुछ दिनों में तेजी देखि गई हैं। जो बिहार के लिए एक चिंता का विषय हैं। 

राज्य सरकार की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक बिहार में अब तक 29906 लोगों की जांच हुई है. जिसमे 536 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 

0 comments:

Post a Comment