न्यूज डेस्क: भारत काफी लंबे समय से संयुक्त राष्ट्र में वीटो पावर की मांग करता आ रहा हैं। लेकिन अभी तक भारत को इसमें सफलता नहीं मिली हैं। इसी बीच रूस से एक बड़ी खबर आ रही हैं की रूस ने भारत के लिए संयुक्त राष्ट्र में वीटो पावर की मांग की है।
मिली जानकारी के मुताबिक रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि आज हम संयुक्त राष्ट्र में सुधार की समस्या पर बात करते हैं और भारत संयुक्त राष्ट्र में स्थाई सदस्यता के लिए मजबूत नॉमिनी है। हम भारत की उम्मीदवारी का समर्थन करते हैं। रूस का बयान ऐसे वक्त पर आया है जब सीमा पर चीन के साथ टकराव चल रहा हैं।
आपको बता दें की रूस-भारत-चीन के विदेश मंत्रियों की मंगलवार को हुई वर्चुअल बैठक के दौरान रूस ने एक बार फिर साबित कर दिया है की वो भारत का सबसे अच्छा दोस्त है। रूस हर संकट में भारत के साथ खड़ा है।रूस के विदेश मंत्री ने कहा की रूस संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थाई सदस्यता का जोरदार तरीके से समर्थन करता है।

0 comments:
Post a Comment