न्यूज डेस्क: बिहार के समाज को कई तरह की जातियों को बाटा गया हैं। यहां अगल-अलग जाती के लोग रहते हैं। लेकिन इसके बारे में लोगों को सही जानकारी नहीं होती हैं की राज्य में किस जाती के कितने प्रतिशत लोग रहते हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे विस्तार से।
भारत सरकार द्वारा कराई गई 2011 की जनगणना के मुताबिक, बिहार की जनसंख्या 10.38 करोड़ थी। इसमें 82.69% आबादी हिंदू और 16.87% आबादी मुस्लिम समुदाय की थी। इसका रिकॉड भारत सरकार ने जारी किया था।
इस रिकॉड के मुताबिक बिहार में हिंदू आबादी में 17% सवर्ण, 51% ओबीसी, 15.7% अनुसूचित जाति और करीब 1 फीसदी अनुसूचित जनजाति है। मोटे-मोटे तौर पर यह कहा जाता है कि बिहार में 14.4% यादव समुदाय की हैं। यहां यादव जाती के लोगों की आबादी सबसे ज्यादा हैं।
इसके बाद बिहार में कुशवाहा यानी कोइरी 6.4%, कुर्मी 4% हैं। सवर्णों में भूमिहार 4.7%, ब्राह्मण 5.7%, राजपूत 5.2% और कायस्थ 1.5% हैं। आबादी का ये प्रतिशत 2011 के जनगणना के मुताबिक हैं। एक रिपोट के मुताबिक बिहार की जनसंख्या वृद्धि दर सुपरफास्ट रफ़्तार से बढ़ रही हैं। जो आने वाले समय के लिए ठीक नहीं हैं। सरकार जनसंख्या वृद्धि दर को रोकने के लिए कई तरह के उपाय कर रही हैं।
0 comments:
Post a Comment