न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के लिए चयनित 3317 एलटी ग्रेड शिक्षकों की नियुक्ति के लिए वेबसाइट जारी कर दिया गया हैं।
वेबसाइट लिंक : https://seceduonlineposting.up.gov.in
खबर के मुताबिक चयनित अभ्यर्थी इस वेबसाइट पर जा कर अपनी पूरी जानकारी दे सकते हैं। आपको बता दें की इस दौरान आप मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी का प्रयोग करें जो आप लोक सेवा आयोग में आवेदन करते समय प्रयोग किये थे।
बता दें की माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से कहा गया है कि आवेदन एवं पदस्थापन की प्रक्रिया प्रत्येक स्तर पर उनके ई-मेल तथा मोबाइल नंबर पर भेज दी जाएगी। अगर किसी अभ्यर्थी को आवेदन करने में दिक्कत हो रही है तो वो हेल्पलाइन नंबर 6387219859 पर सम्पर्क कर सकते हैं। और अपनी परेशानी दूर कर सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment