सिर्फ एक मंत्र से मिलती है शनिदोष से मुक्ति, किसी भी वक्त करें जाप

धर्म डेस्क: शास्त्रों के मुताबिक इंसान के जीवन पर शनिवेद की कृपा होना ज़रूरी हैं। अगर शनिदेव की कृपा नहीं होती है तो इंसान के जीवन में कष्ट ही कष्ट रहता है और इंसान खुद को काफी परेशान महसूस करता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे एक ऐसे मंत्र के बारे में जिसके जाप से शनिदोष से मुक्ति मिल जाएगी।

शनि मंत्र :
ॐ सूर्यपुत्रों दीर्घदेहोविशालाक्ष: शिवप्रिय:।

शनिदोष से मुक्ति के लिए आप दिनभर में किसी भी वक्त इस मंत्र का जाप करें। इससे आपके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाएंगे। साथ ही साथ जीवन पर शनिदेव की कृपा बनी रहेगी। इससे जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आएगी।

कैसे करें जाप :
शनिदेव के पूजा करते समय इस मंत्र का जाप ज्यादा लाभकारी साबित होता हैं। शनिदेव की पूजा के समय यह ध्यान रखें कि आपका मुंह पश्चिम दिशा की ओर होना चाहिए। इसके बाद शनिदेव को तेल, काले तिल, उड़द, नीले फूल, काला वस्त्र आदि शनिदेव को अर्पित करें। इससे आपके जीवन पर शनिदेव की कृपा बनी रहेगी और शनिदोष से मुक्ति मिलेगी।

0 comments:

Post a Comment