न्यूज डेस्क: बिहार में चुनाव की घोषणा होते हीं यहां चुनाव आचार संहिता लागू हो गया हैं। जिसके कारण राज्य के कुछ काम रुक सकते हैं तो कुछ काम चालु भी रह सकते हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे विस्तार से ताकि लोगों को इसके बारे में पूरी जानकारी मिल सके।
बिहार में रूक सकते हैं ये काम।
1 .भागलपुर में विक्रमशिला सेतु के समानांतर पुल का निर्माण कार्य भी प्रभावित होगा। इसपर रोक लग सकती हैं।
2 .गया में विष्णुपद मंदिर स्थित जल संचय के बड़े प्रोजेक्ट का काम भी चुनाव के कारण रुक सकता हैं।
3 .मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत प्रदेश में कुल 5 हजार किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण कराया जाना है। इसपर भी रोक लग सकती हैं।
4 .वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार को राजधानी से जोड़ने के लिए गांधी सेतु के समानांतर पुल का प्रोजेक्ट चुनाव के कारण रूक सकता हैं।
5 .प्रधानमंत्री ने मुंगेर जलापूर्ति योजना, जमालपुर जलापूर्ति योजना तथा मुजफ्फरपुर नदी तट विकास योजना का शिलान्यास किया है। यह काम रूक सकता हैं।
6 .बख्तियारपुर-रजौली रोड एनएच 31 का काम शुरू होने वाला है, लेकिन चुनाव के कारण रुक सकती हैं।
7 .पूर्णिया हवाई अड्डा के काम भी रुक सकती है।
8 .आरा-मोहनिया एनएच- 30 का काम भी चुनाव के कारण देरी से शुरू होगा
9 .रामनगर-कन्हौली पटना रिंग रोड का काम भी चुनाव के कारण प्रभावित हो सकता है।
बिहार में ये काम चालु रहेंगे।
आपको बता दें की वो सभी काम जो 60 प्रतिशत पूरा हो चूका है वो काम चालु रहेगा। उसपर किसी प्रकार की रोक नहीं होगी।

0 comments:
Post a Comment