बिहार में एक बार फिर बनेगी नीतीश सरकार, चुनावी सर्वे में हुआ साफ

न्यूज डेस्क: बिहार की सत्ता में काफी लंबे समय से नीतीश सरकार कायम है। लेकिन एक सर्वे के मुताबिक यहां से 50 फीसदी लोग चाहते हैं की राज्य में सत्ता परिवर्तन हो। लेकिन फिर भी वर्तमान में लोगों की पहली पसंद सीएम के रूप में नीतीश कुमार हैं।

सी-वोटर के सर्वे।
सी-वोटर के सर्वे जे मुताबिक बिहार विधानसभा की 243 सीटों में 141 से 161 सीटें एनडीए के खाते में जाती हुई दिख रही हैं। जबकि यूपीए को 64 से 84 और अन्य को 13 से 23 सीटें मिलने का अनुमान है। इससे साफ है की बिहार में एक बार फिर नीतीश सरकार सत्ता में बापस लौट सकती है।

आईएएनएस बिहार ओपीनियन पोल।
आईएएनएस बिहार ओपीनियन पोल के मुताबिक बिहार में एक बार फिर नीतीश सरकार सत्ता में आ सकती हैं।ओपेनियन पोल के अनुसार बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से 151 पर एनडीए अपना कब्जा जमा सकती है। वहीं यूपीए को 74 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। जबकि अन्य को 18 सीट मिलेंगी।

0 comments:

Post a Comment