खबर के अनुसार पटना के कई इलाकों में लोगों को पाइप से रसोई गैस की आपूर्ति की जा रही हैं। पटना में अब तक साढ़े 31 हजार लोगों के घर में गैस का कनेक्शन लग चूका हैं। बहुत जल्द और घरों में भी गैस कनेक्शन लगाने का काम चालु हैं।
बता दें की पटना के बाद बिहार के दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, गोपालगंज औऱ सिवान जिले में भी गैस पाइपलाइन बिछाने का प्लान तैयार किया जा रहा हैं। इसको लेकर भारत सरकार के केंद्रीय पेट्रोलियम राज्य मंत्री ने जानकारी दी हैं।
दरअसल केंद्रीय पेट्रोलियम राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने जानकारी देते हुए बताया कि पटना में घरों तक पाइन लाइन के जरिये गैस पहुंचाने का काम गेल (GAIL) को सौंपा गया हैं। बहुत जल्द बिहार के पांच जिलों में भी इसका विस्तार किया जायेगा।

0 comments:
Post a Comment