बिहार सरकार के कर्मचारियों का बढ़ेगा महंगाई भत्ता

न्यूज डेस्क: बिहार में नौकरी करने वाले सरकारी कर्मचारियों के लिए राजधानी पटना से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार बिहार सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में वृद्धि की जा सकती हैं। इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बिहार सरकार 15 अगस्त से पहले अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ता का तोहफा दे सकती हैं। बता दें की बिहार सरकार कर्मियों को 1 जुलाई 2021 के प्रभाव से ही DA दे सकती हैं। इसको लेकर  वित्त विभाग तैयारी में जुटा हुआ है। 

बता दें की बिहार सरकारी के कर्मचारियों को 28 फीसदी डीए का तोहफा मिल सकता है। इससे इनके वेतन में वृद्धि हो सकती हैं। साथ ही साथ कर्मचारियों की आर्थिक समस्या से भी छुटकारा मिल सकता हैं। कर्मचारी डीए में वृद्धि का कब से इंतजार कर रहे हैं।

दरअसल बिहार कैबिनेट की ओर से सरकारी कर्मियों के डीए को बढ़ाने की मंजूरी बहुत जल्द दी जा सकती है। इसका लाभ बिहार के करीब चार लाख कर्मचारियों को प्राप्त होगा। इसको लेकर वित्त विभाग के स्तर पर तैयारी की जा रही हैं।

0 comments:

Post a Comment