पटना में 334 करोड़ की लागत से बन रहा साइंस सिटी

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी पटना में 334 करोड़ की लागत से साइंस सिटी का निर्माण किया जा रहा हैं। इस सिटी के निर्माण का काम 15 एकड़ और 32 हजार वर्ग फीट में हो रहा है।

खबर के अनुसार पटना में बन रहे इस साइंस सिटी का नाम मिसाइल मैन और भारत के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के नाम से रखा गया हैं। इस साइंस सिटी में बिहार की आवाम में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का प्रसार और बिहार के वैज्ञानिक धरोहरों का संरक्षण किया जायेगा।

बिहार के साइंस टेक्नोलाजी मंत्री सुमित सिंह ने जानकारी देते हुए कहा है की पटना में बनने वाला ये साइंस सिटी देश में सबसे अलग होगा। इसका निर्माण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और कलाम साहब की परिकल्पना का साकार स्वरूप है।

आपको बता दें की राजधानी पटना के राजेन्द्र नगर में मोइनउल हक स्टेडियम के पास साइंस सिटी का निर्माण किया जा रहा हैं। इस साइंस सिटी में बिहार के बच्चों और युवाओं को विज्ञान के अत्याधुनिक तकनीक के बारे में बताया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment