पटना, भागलपुर, गया में जमीन खरीदते समय करें 5 काम

न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में पटना, भागलपुर, गया तेजी के साथ विकसित हो रहा हैं। इन शहरों में लोग घर बनाने के लिए जमीन की खरीदारी कर रहे हैं। लेकिन सही जानकारी नहीं होने के कारण लोग धोखाधड़ी का भी शिकार हो रहे हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे काम के बारे में जो काम जमीन खरीदते समय जरूर करें।

पटना, भागलपुर, गया में जमीन खरीदते समय करें 5 काम:

1 .पटना, भागलपुर, गया में जमीन खरीदते समय आप जमीन के सभी पेपर का सत्यापन ऑनलाइन और ऑफलाइन के माध्यम से जरूर करें। 

2 .जमीन खरीदते समय आप जमीन मालिक से जमीन के केवाला, खतियान के साथ साथ नया रसीद की भी मांग करें। 

3 .जमीन केवाला पर जितना जमीन अंकित है उतना जमीन वास्तव में हैं या नहीं। इसके लिए किसी सरकारी अमीन से जमीन की नापी कराये।

4 .जमीन पर किसी प्रकार का कोई मुकदमा कोर्ट में लंबित हैं या नहीं इसका सत्यापन आवश्य करें। बरना आप क़ानूनी लफड़े में फंस सकते हैं।

5 .पटना, भागलपर, गया में पैसा देने से पहले जमीन खरीदने का एग्रीमेंट आवश्य बनाये। इससे जमीन ब्रोकर आपके साथ धोखाधड़ी नहीं कर पायेगा।

6 .जमीन पर किसी प्रकार का ॠण तो नहीं लिया गया हैं। इसकी जांच आप आवश्य करें।

0 comments:

Post a Comment