पूर्णिया में हवाई सेवा शुरू होने से सीमांचल, कोसी समेत 7 जिलों को मिलेगा लाभ

न्यूज डेस्क: बिहार के पूर्णिया में हवाई सेवा शुरू करने को लेकर काफी लंबे समय से अभियान चलाया जा रहा हैं। पूर्णिया के लोग अपने यहां एयरपोर्ट के विकास को लेकर मांग तेज कर रहे हैं। लेकिन पूर्णिया एयरपोर्ट का विस्तार सरकारी फाइलों में दबा हुआ हैं।

खबर के अनुसार पूर्णिया सैन्य हवाई अड्डा पर संयुक्त परिचालन के तहत सिविल इनक्लेव एवं संपर्क पथ निर्माण परियोजना के लिए जमीन एयरपोर्ट अथॉरिटी को जल्द उपलब्ध करायी जाएगी। इसकी तैयारी काफी लंबे समय से चल रही हैं जो पूरा नहीं हो पा रहा हैं।

बता दें की यह मामला हाईकोर्ट में फंसा हुआ हैं। लेकिन हाईकोर्ट के निर्देश के बाद रैयतों के साथ सुनवाई के बाद भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। इसके बाद जमीन एयरपोर्ट अथॉरिटी को हैंडओवर कर दी जाएगी और एयरपोर्ट का निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा।

पूर्णिया में हवाई सेवा शुरू होने से सीमांचल, कोसी समेत 7 जिलों के लोगों को फायदा होगा। मिली जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट को लेकर जमीन अधिग्रहण के लिए 20.50 करोड़ की राशि सरकारी खजाने में जमा है। उम्मीद की जा रही हैं की बहुत जल्द इसपर फैसला हो सकता हैं।

0 comments:

Post a Comment