खबर के अनुसार विभाग के द्वारा 8 अरब 36 करोड़ 23 लाख 4 हजार 660 की राशि जारी की गई हैं। बहुत जल्द इस पैसों से प्रारंभिक शिक्षकों के बैंक अकाउंट में सैलरी भेजी जाएगी। इसको लेकर सभी जिलों को निर्देश जारी कर दिया गया हैं।
आपको बता दें की विभाग द्वारा जारी इन राशि से स्कूल में पढ़ाने वाले प्रारंभिक शिक्षकों को अगस्त से नवंबर तक के वेतन का भुगतान किया जाएगा। राज्य में 66,104 नगर, प्रखंड और पंचायत शिक्षकों के वेतन का भुगतान राज्य सरकार की निधि से होता है।
जबकि बाकी प्रारंभिक शिक्षकों का वेतन समग्र शिक्षा अभियान मद से होता है। सरकार ने 66,104 नगर, प्रखंड और पंचायत शिक्षकों के वेतन भुगतान के लिए धनराशि जारी की हैं। बहुत जल्द इन शिक्षकों के बैंक अकाउंट में पैसा भेजा जायेगा।

0 comments:
Post a Comment