बिहार के किसान खरीदें गाय, सरकार देगी आधा पैसा

न्यूज डेस्क: बिहार के किसानों के लिए राजधानी पटना से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के किसान दूध का बिजनेस करने के लिए गाय खरीद सकते हैं। इसके लिए सरकार के द्वारा किसानों को अनुदान के तौर पर पैसा दिया जायेगा।

खबर के अनुसार समग्र गव्य विकास योजना के तहत दो और चार दुधारू पशु लेने के लिए किसान ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।  एससी, एसटी और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को 75 प्रतिशत व पिछड़ा व सामान्य वर्ग को 50 प्रतिशत अनुदान का अनुदान दिया जायेगा।

कितना मिलेगा पैसा : 2 दुधारू पशु के लिए लागत इकाई 1.60 लाख है। इसमें ओबीसी, एससी, एसटी को 1.20 लाख रुपए जबकि सामान्य वर्ग को 80 हजार अनुदान मिलेगा। वहीं 4 दुधारू पशु की लागत इकाई 3,38,400 रुपए हैं। इसमें ओबीसी, एससी, एसटी को 2,53,800 रुपए जबकि सामान्य वर्ग को 1,69,200 रुपए अनुदान मिलेंगे।

कैसे करें आवेदन : पशुपालक किसान योजना का लाभ लेने के लिए बिहार के पटना, गया, भागलपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, पूर्णिया समेत किसी भी जिलों में रहने वाले किसान 20 सितंबर तक dairy.ahdbihar.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment