BPSC जॉब: बिहार के 12 विभागों में 358 पदों पर होगी भर्ती


न्यूज डेस्क:
बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए राजधानी पटना से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार BPSC के द्वारा बिहार के 12 विभागों में खाली पड़े पदों को भर्ती को लेकर नोटिश जारी किया जा सकता हैं।

खबर के अनुसार बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से 67वीं संयुक्त प्रवेश परीक्षा में 358 पदों के लिए परीक्षा होने की संभावना है। इसकी तैयारी आयोग ने शुरू कर दी हैं। बहुत जल्द इस सन्दर्भ में आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन प्रकाशित किया जा सकता हैं।

इन विभागों में होगी भर्ती :

शिक्षा विभाग में शिक्षा सेवा के 12 पदों पर होगी भर्ती।

श्रम संसाधन विभाग में अधीक्षक के 02 पदों पर होगी भर्ती।

पंचायती राज विभाग में प्रखंड अधिकारी के 18 पदों पर होगी भर्ती।

श्रम संसाधन विभाग में नियोजन अधिकारी के 02 पदों पर होगी भर्ती।

खाद एवं संरक्षक विभाग में आपूर्ति निरीक्षक के 04 पदों पर होगी भर्ती।

सहकारिता विभाग में जिला अंकेक्षण पदाधिकारी के 05 पदों पर होगी भर्ती।

बिहार निर्वाचन सेवा विभाग में निर्वाचन पदाधिकारी के 04 पदों पर होगी भर्ती।

नगर विकास एवं आवास विभाग में नगर पदाधिकारी के 110 पदों पर होगी भर्ती।

ग्रामीण विकास  विभाग में ग्रामीण विकास पदाधिकारी  के 133 पदों पर होगी भर्ती।

समाज कल्याण विभाग में सहायक निदेशक (बाल संरक्षण ) के  04 पदों पर होगी भर्ती।

समाज कल्याण विभाग में सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा) के 12 पदों पर होगी भर्ती।

योजना एवं विकास विभाग में सहायक निदेशक/योजना अधिकारी के 52 पदों पर होगी भर्ती।

0 comments:

Post a Comment