खबर के अनुसार CM नीतीश कुमार चार सितंबर को कारगिल चौक से पीएमसीएच तक डबल डेकर एलिवेटेड रोड का शिलान्यास करेंगे। इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई हैं। इस सड़क के निर्माण में करीब 422 करोड़ रुपया खर्च किया जायेगा।
बता दें की इस रोड का निर्माण कार्य अक्तूबर के बाद शुरू होने की संभावना है। यह रोड कारगिल चौक से पीएमसीएच होते हुए साइंस कॉलेज तक जाएगी। सबसे बड़ी बात यह है की डबल डेकर एलिवेटेड रोड के एक तल्ले पर आने तो दूसरे तल्ले से जाने की व्यवस्था होगी।
मिली जानकारी के अनुसार डबल डेकर लेन बनने से अशोक राजपथ पर आने जाने में सुविधा होगी। साथ ही साथ पीएमसीएच आने-जाने में जाम की समस्या नहीं होगी। बता दें की इस फ्लाइओवर का निर्माण बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड की देखरेख में होगी।

0 comments:
Post a Comment