खबर के अनुसार 26 जिलों के आईटीआई कालेज में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कराने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया हैं। सभी जिलों में 12-12 शिक्षकों के पद पर भर्ती की जाएगी। इसको लेकर बहुत जल्द नोटिफिकेशन भी जारी किया जायेगा।
आपको बता दें की मुजफ्फरपुर, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, जमुई, अररिया, औरंगाबाद, किशनगंज, मुंगेर, जहानाबाद, वैशाली, बांका, शेखपुरा, बक्सर, भोजपुर, शिवहर, नवादा, कैमूर, पश्चिम चंपारण, मधुबनी, लखीसराय, खगडिय़ा, अरवल, सिवान, गोपालगंज व समस्तीपुर के आईटीआई कॉलेजों में भर्ती की जाएगी।
जो लोग इन संस्थानों में नौकरी करना चाहते हैं वो विभाग की वेबसाइट पर नजर बनाये रखें। क्यों की बहुत जल्द भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा और भर्ती की प्रक्रिया भी जल्द से जल्द शुरू कर दी जाएगी। इसकी तैयारी चल रही हैं।
0 comments:
Post a Comment